प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए है उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले और 10 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल व होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 43 हजार 567 हो गई है। इसमें से तीन लाख 29 हजार 920 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि 152 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।
रविवार को नैनीताल में छह, देहरादून में तीन, पौड़ी में दो, अल्मोड़ा में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि नौ जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला। राज्य के चम्पावत जिले में अब एक भी एक्टिव मरीज नहीं है। राज्य में संक्रमण की दर 0.10 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है।
रविवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कुल 13 हजार से अधिक लोगों को टीकाकरण किया गया है। नैनीताल जिले में रविवार को कोरोना के 6 मरीज मिले। 267 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि सभी मरीजों के कांटेक्ट को ट्रेस कर उनकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…