हरिद्वार:–उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 1 घंटे का मौन उपवास किया और उसके बाद हरीश रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के दमन पर उतर आई है। जिस तरह गाड़ी के नीचे किसान कुछ ले गए हैं इससे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों को लेकर कितने संजीदा है हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आज देहरादून एसएसपी कार्यालय में 12:30 बजे उनके साथ गिरफ्तारी देंगे।
लखीमपुरी खीरी में किसानों की मौत के लिए कांग्रेस ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत इस घटना के विरोध में नौ बजे से 10 बजे तक मौन उपवास करेंगे। रावत ने कहा कि लखीमपुरखीरी में किसानविरोधी काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर कुचल कर मान देना और उन पर गोलियां चलाना एक अत्यधिक गंभीर वीभत्स और चिंताजनक घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को कुचलने वाला कोई और नहीं बल्कि भारतसरकार के मंत्री का बेटा है। किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सत्ता के अंहकार में डूबी भाजपा सरकार को कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। अब किसान आवाज उठा रहे हैं तो उनके ऊपर सत्ता अपनी गाड़ियां चढ़ाकर के उनको कुचल रही है। रावत ने केंद्र और यूपी सरकार को चेताते हुए कहा कि वो एक बात हमेशा याद रखें कि भारत का किसान आत्मबल का धनी किसान है। वो प्राण देगा मगर झुकेगा नहीं। कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के संघर्ष के साथ खड़ी है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 1 घंटे का मौन उपवास किया


More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…