पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर बीएस चौहान के निर्देशन में लक्सर कोतवाली पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा कोतवाली लक्सर में पंजीकृत मुकदमें में वांछित/ इनामी आरोपित कुर्बान उर्फ भूरा पुत्र शरीफ निवासी सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 1500 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
ईनामी अभियुक्त कुर्बान गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था व न्यायालय द्वारा अभियुक्त कुर्बान उर्फ भूरा के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था। अभियुक्त कुर्बान उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था।
गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी जारी रखते हुए मुखबिर मामूर किये गये व अभियुक्त कुर्बान की गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयास किए गये। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त कुर्बान को आज बुलंदशहर उ०प्र० से कडी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा कॉन्स्टेबल नारायण,अब्बल सि़ह, पंकज कुमार आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल, अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज…
ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में,भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा,हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर,
चारधाम यात्रा की तैयारियों हुई तेज, व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,