तनवीर अली हरिद्वार:–प्रदेश में अब कोरोनावायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं की उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घंटकर 313 पहुंच गई है। जबकि रविवार को प्रदेश में 317 सक्रिय मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 12154 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चंपावत और टिहरी में एक- एक, देहरादून में छह, हरिद्वार में तीन, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में दो-दो व पौड़ी में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342771 हो गई है। इनमें से 329030 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,