तनवीर अली हरिद्वार:– जनपद में आला अधिकारी के निर्देश पर द्वारा मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम व मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर,सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
23 अगस्त की सुबह को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र उप निरीक्षक प्रवीन रावत द्वारा हमराह कॉन्स्टेबल संदीप सेमवाल, कांस्टेबल आशुतोष कांस्टेबल सतेंद्र के साथ गश्त के दौरान बालकुंज के सामने दादूपुर से बहादराबाद की ओर जाने वाली सड़क से अभियुक्त शाहरुख पुत्र शराफत उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर कोतवाली रानीपुर को पकड़ा जिसके पास से 6.00 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसके आधार पर कोतवाली रानीपुर पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
उ0नि0 प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली रानीपुर।कांस्टेबल 903 संतराम
कॉन्स्टेबल संदीप सेमवाल
कांस्टेबल आशुतोष
कांस्टेबल सत्येंद्र यादव शामिल रहे।


More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल, अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज…
ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में,भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा,हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर,
चारधाम यात्रा की तैयारियों हुई तेज, व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,