हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिला कौशल विकास परियोजना अनुमोदित किये जाने के सम्बन्ध में कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कौशल विकास के सम्बन्ध में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि पालिटेक्निक आदि संस्थायें जो प्रशिक्षण दे रही हैं क्या वे वर्तमान में उद्योगों के अनुकूल ट्रेनिंग दे रही हैं, प्रशिक्षण संस्थानों में जो मशीनें आदि लगी हैं, उसी तरह की मशीनरी उद्योगों में भी लगी है, इस पर अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में उद्योगों के स्वरूप में काफी अन्तर आ गया है।
जिलाधिकारी ने बैठक में इस बात पर जोर दिया कि आज आवश्यकता इस बात की है कि उद्योगों के अनुकूल मानव संसाधन तैयार किया जाये। इसके लिये उद्योग घरानों से भी विचार-विमश कर लिया जाये कि उन्हें किस तरह के मानव संसाधनों की आवश्यकता है, उसी के अनुरूप प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिये।
इस मौके पर उद्योगों से संवाद व तालमेल बनाये रखने, लेबर लाॅ की समस्या, सोशल सिक्योरिटी आदि मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशत किया कि वे कौशल विकास परियोजना में, बैठक में जितने भी बिन्दु सामने आये हैं, उन सभी को शामिल करते हुये प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, लीड बैंक मैनेजर,संजय सन्त, महाप्रबन्धक जिला उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, एसोसिएशन ऑफ इण्डस्ट्रीज के अरूण शारस्वत, सीएसआर के अध्यक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,