तनवीर अली हरिद्वार :–प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 54 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 342 पहुंच गई है, जबकि रविवार को प्रदेश में 380 सक्रिय मामले थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 18417 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चंपावत, पौड़ी और टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, बागेश्वर में तीन, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो व देहरादून में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342606 हो गई है। इनमें से 328844 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7371 लोगों की जान जा चुकी है।
देश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,