हरिद्वार के ब्रह्मपुरी रावली महदूद में ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्यवाही को अंजाम दिया। आपको बता दें कि लंबे समय से ब्रह्मपुरी, रावली महदूद में मेडिकल स्टोर के माध्यम से नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना मिल रही थी। जिसके चलते आज ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा छापेमारी की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसमें मेडिकल स्टोर पर दवाओं के रखरखाव के साथ मेडिकल स्टोर में रखे जाने वाले फ्रिज के टेंपरेचर को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि बहुत सारे इंजेक्शन ऐसे हैं कि जिनको एक निश्चित टेंपरेचर पर रखा जाता है, जिसके लिए फ्रिज की आवश्यकता पड़ती है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं की सभी व्यवस्था दुरुस्त कर। उन्होंने बताया कि आज मेडिकल स्टोर पर छापामारी की कार्यवाही को करते हुए मेडिकल स्टोर में रखे गए डस्टबिन में दवाइयों के रेपर को भी जांच गया है ।जिससे कि यह पता चल सके की कौन-कौन सी दवाइयां रैपर से बाहर निकालकर बेची जा रही हैं। क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा की जा रही छापेमारी की कार्यवाही की भनक लगते ही मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते कुछ मेडिकल संचालक अपने मेडिकल को बंद कर फरार हो गए।इस दौरान ब्रहमपुरी में एक मेडिकल ओर दादुपुर में दो मेडिकलो पर ताला भी लगाया।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,