तनवीर अली हरिद्वार प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड के तीन जिले नैनीताल, अल्मोडा और टिहरी जल्द ही कोरोना मुक्त हो सकते हैं। इन जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या छह से कम रह गई है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी पांच सौ से नीचे पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों और अस्पतालों से कुल 46 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या महज 463 रह गई है। राज्य में सबसे कम पांच एक्टिव मरीज टिहरी जिले में हैं।
जबकि नैनीताल और अल्मोड़ा में एक्टिव मरीजों की संख्या महज छह- छह रह गई है। राज्य में राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 191 एक्टिव मरीज हैं जबकि अन्य सभी जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या सौ से नीचे आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में रविवार को कोरोना संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत रही है और संक्रमण दर में और गिरावट से कई जिले पूरी तरह कोरोना मुक्त हो सकते हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…. संक्रमण से कितनी हुई मौत…. कितने हुए ठीक… देखें आंकड़े….

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,