उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविन्द पाण्डे पहुंचे रोशनाबाद हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर वन्दना परिवार को बधाई दी।
खेल मंत्री उत्तराखंड सरकार अरविन्द पांडे आज रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंच कर परिवार को बधाई दी ।आपको बता दें कि खेल मंत्री अरविंद पांडे के द्वारा रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पर पहुंचकर पूरे परिवार को शॉल ओढ़ाकर व फूल गुच्छ भेंट कर उनको बधाई दी ।खेल मंत्री ने कहा कि आज परिवार के संघर्ष के बाद उत्तराखंड की बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए पूरा परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने पर वंदना कटारिया का भव्य स्वागत किया जाएगा। वंदना कटारिया के ग्राम रोशनाबाद में सड़कों की खस्ता हालत को देखकर खेल मंत्री के द्वारा कहा गया कि खस्ता हाल सड़कों को जल्द ही सही करवाया जाएगा, और इन मार्गो को बनाए जाने के लिए वंदना कटारिया के नाम से ही उस का शुभारंभ किया जाएगा।
वंदना कटारिया के घर पर खेल मंत्री के साथ पहुंचे रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया ने हैट्रिक बनाकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से वंदना कटारिया को प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर भी अभी कार्यवाही चल रही है।
उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ फोन पर वार्ता की है, और वंदना कटारिया को बधाई दी है, यह भी अपने आप में एक गौरव की बात है ।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज हरिद्वार के साथ उत्तराखंड का मान बढ़ाकर वंदना कटारिया एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई है, जहां किसी पहचान कि मोहताज़ नहीं है। आज पूरा देश वंदना कटारिया पर गर्व कर रहा है।




More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,