तनवीर अली हरिद्वार :–पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से भाजपा नेताओं पर हो रहे हमले और कार्यालयों पर हो रही आगजनी की घटनाओं को लेकर देशभर में भाजपा प्रदर्शन कर रही है।इसी क्रम में आज ज्वालापुर देहात से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने अपने कैम्प कार्यालय पर कार्यवाही की मांग को लेकर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए धरना दिया।
इस मौके पर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि ममता बनर्जी के इशारे पर यह सब हमले और आगजनी की घटनाएं हो रही है।टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रहे है। महिला कार्यकर्ताओं के साथ बलात्कार की घटनाएं घट रही है।जिसको हम बिल्कुल बर्दाश्त नही करेंगे।हम इसका विरोध करते है इसलिए हमने आज धरना दिया है।और एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन के माध्यम से हमने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।
जिला अध्यक्ष Dr.जयपाल सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष sc मोर्चा तेलूराम प्रधान, मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो हितेश चौहान,
देवेंद्र कुमार, किशोर पाल, नितिन चौहान, विपिन घावरी, अब्दुल सलमानी, अनुज त्यागी, राजबीर सिंह, गुड्डू तिवारी आदि रहे और अपना विरोध प्रकट किया।



More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,