तनवीर अली हरिद्वार।
40वीं वाहिनी पीएसी में शुक्रवार परेड आयोजित, सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सलामी लेकर परखा अनुशासन, परिसर का किया निरीक्षण, अनुशासन व व्यवस्थाओं पर दिया जोर,
हरिद्वार:- 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल, IPS ने परेड की सलामी ली और जवानों के टर्न-आउट व अनुशासन का जायजा लिया।
परेड के बाद सेनानायक ने वाहिनी परिसर की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता, ड्यूटी दल बैरक की साफ-सफाई, राशन शॉप, वाहिनी जिम, पुलिस मॉर्डन स्कूल तथा परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी, आर.आई. आरटीसी श्री गणेश लाल, सहायक शिविरपाल श्री पीताम्बर दत्त नौटियाल, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड शासन में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल: नैनीताल व अल्मोड़ा जिलाधिकारियों के साथ अपर सचिव स्तर पर नई जिम्मेदारियां, देहरादून-हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी और डिप्टी कलेक्टर भी बदले, शासन के आदेश से बदला जिलों और विभागों का प्रशासनिक ताना-बाना…
नियमों की अनदेखी पर प्राधिकरण का कड़ा प्रहार: बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर कार्रवाई,रावली महदूद में दो जगह सील,चेतावनी के बावजूद नहीं रुका था काम,एचआरडीए ने की सीलिंग की बड़ी कार्रवाई…
वैश्विक बाजार में चमकेंगे उत्तराखण्ड के उत्पाद, FTAs पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, निर्यात को रफ्तार देने की पहल: मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाएंगे उत्तराखण्ड के उद्यमी, मुक्त व्यापार समझौतों से उत्तराखण्ड के MSME को मिलेंगे वैश्विक बाजार: मंत्री भरत सिंह चौधरी…