गंगनहर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में सकुशल मिली लापता बच्ची, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गंगनहर पुलिस की मुस्तैदी से परिवार ने ली राहत की सांस…

तनवीर अली हरिद्वार।

24 घंटे में मिली 8 साल की लापता बच्ची, सीसीटीवी खंगालकर गंगनहर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

​रुड़की: कोतवाली गंगनहर पुलिस की तत्पर कार्रवाई से रामपुर क्षेत्र की एक 8 वर्षीय लापता बच्ची को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।

​पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के रामपुर निवासी एक महिला ने सूचना दी कि उनकी 8 वर्षीय नाबालिग भांजी घर से कहीं चली गई है। परिवार वालों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर ने तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 509/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और बच्ची की तलाश के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया।

​गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। लगातार प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बच्ची को सुरक्षित खोज निकाला।

​इसके बाद परिजनों को सूचना देकर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सही-सलामत पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और गंगनहर पुलिस का आभार जताया।

​तलाश अभियान में शामिल पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, महिला हेड कांस्टेबल बबीता, कांस्टेबल रणवीर, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल राकेश राणा, कांस्टेबल मुकेश कुमार (AHTU हरिद्वार) और कांस्टेबल प्रभाकर।

You may have missed