तनवीर अली हरिद्वार।
लक्सर तहसील के स्ट्रांग रूम व ईवीएम-वीवीपैट सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण,स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा सतत निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जांच की…
हरिद्वार, 27 नवंबर।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय लक्सर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजनमानस को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी और डेमो के उद्देश्य से तहसील परिसर में रखी गई ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा का भी परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम के भीतर व बाहर किए गए सुरक्षा इंतजामों, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा सतत निगरानी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड शासन में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल: नैनीताल व अल्मोड़ा जिलाधिकारियों के साथ अपर सचिव स्तर पर नई जिम्मेदारियां, देहरादून-हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी और डिप्टी कलेक्टर भी बदले, शासन के आदेश से बदला जिलों और विभागों का प्रशासनिक ताना-बाना…
नियमों की अनदेखी पर प्राधिकरण का कड़ा प्रहार: बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर कार्रवाई,रावली महदूद में दो जगह सील,चेतावनी के बावजूद नहीं रुका था काम,एचआरडीए ने की सीलिंग की बड़ी कार्रवाई…
वैश्विक बाजार में चमकेंगे उत्तराखण्ड के उत्पाद, FTAs पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, निर्यात को रफ्तार देने की पहल: मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाएंगे उत्तराखण्ड के उद्यमी, मुक्त व्यापार समझौतों से उत्तराखण्ड के MSME को मिलेंगे वैश्विक बाजार: मंत्री भरत सिंह चौधरी…