आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार में ईवीएम-वीवीपैट जन-जागरूकता अभियान हुआ शुरू, 11 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगी मोबाइल वैन…

तनवीर अली हरिद्वार।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार में ईवीएम-वीवीपैट जन-जागरूकताजागरूकता अभियान शुरू, 11 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगी मोबाइल वैन,

​हरिद्वार, 27 नवंबर।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद हरिद्वार में मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए जन-जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यह अभियान 16 नवंबर 2026 से प्रारंभ हो चुका है और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के सभी 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है।

​जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी होने के बाद जागरूकता व प्रशिक्षण के उद्देश्य से कुल 181 मशीनें (बीयू, सीयू एवं वीवीपैट) चिन्हित की गई हैं। इनमें से 23 बैलेट यूनिट (बीयू-23), 23 कंट्रोल यूनिट (सीयू-23) और 23 वीवीपैट को अलग स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। यह पूरी प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संपन्न कराई गई तथा चिन्हित मशीनों की सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई है।

​उन्होंने बताया कि आमजन को मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालयों पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन (एमडीवी) भी तैनात की गई हैं, जो गांवों, मोहल्लों, वार्डों, क्लस्टरों और मतदान केंद्रों तक जाकर लोगों को ईवीएम व वीवीपैट के माध्यम से वोट डालने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन दिखा रही हैं।

​जिलाधिकारी के अनुसार, यह व्यावहारिक जागरूकता अभियान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने तक जारी रहेगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां केवल डिजिटल माध्यमों से ही संचालित की जाएंगी। अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी के लिए ईडीसी और एमडीवी से कवर किए गए मतदान केंद्रों, प्रदर्शन देखने वाले नागरिकों तथा मॉकपोल में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं का विवरण साप्ताहिक या पाक्षिक रूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा।

​अंत में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के नागरिकों और मतदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रक्रिया को समझें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

You may have missed