तनवीर अली हरिद्वार।
दून पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी परविंदर सिंह डोबाल ने बदले 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षक, कई थानों को मिले नए प्रभारी।
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनज़र उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस की रफ्तार और तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून परविंदर सिंह डोबाल ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं। देर रात जारी इन आदेशों के तहत कई प्रमुख थानों और शाखाओं की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
आदेश के अनुसार, अन्य जनपदों में हुए स्थानांतरणों के चलते देहरादून के थानों में उत्पन्न रिक्तियों को भरने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख तबादलों पर एक नज़र
निरीक्षकों की नई तैनाती:
- कमल मोहन भण्डारी (पुलिस लाइन से) — प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली नगर
- कुन्दन सिंह राणा (पुलिस लाइन से) — प्रभारी निरीक्षक, थाना पटेलनगर
- विरेन्द्र चन्द्र रमोला (पुलिस लाइन से) — प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर
- मुकेश चौहान (पुलिस लाइन से) — प्रभारी निरीक्षक, थाना रायवाला
- मनोहर भण्डारी (पुलिस लाइन से) — प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रेमनगर
- नरेन्द्र बिष्ट (पुलिस लाइन से) — प्रभारी निरीक्षक, थाना सहसपुर
- शान्ति कुमार (पुलिस लाइन से) — प्रभारी निरीक्षक, थाना सेलाकुई
- बी०एल० भारती (प्रभारी निरीक्षक चकराता से) — प्रभारी निरीक्षक, थाना मसूरी
- राकेन्द्र कठैत (प्रभारी ए०एच०टी०यू० से) — प्रभारी निरीक्षक, थाना नेहरूकालौनी
- नरेश राठौर (प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर से) — पुलिस कार्यालय
उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण:
- मोहन सिंह (थानाध्यक्ष रायवाला से) — एसएसआई, डालनवाला
- पी०डी० भट्ट (थानाध्यक्ष राजपुर से) — थानाध्यक्ष, रानीपोखरी
- मनोज नोटियाल (थानाध्यक्ष सहसपुर से) — थानाध्यक्ष, बसन्तबिहार
- शैंकी कुमार (थानाध्यक्ष सेलाकुई से) — एसओजी प्रभारी, देहात
- गिरीश नेगी (थानाध्यक्ष प्रेमनगर से) — एसएसआई, सेलाकुई
- अमित शर्मा (थानाध्यक्ष बसन्तबिहार से) — एसआईएस शाखा
- संजीत कुमार (थानाध्यक्ष रायपुर से) — एसआईएस शाखा
- कुलेन्द्र सिंह (एसएसआई डालनवाला से) — थाना डालनवाला
चुनावी तैयारियों को लेकर कसी गई कमर
आगामी चुनावों को देखते हुए कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक कवायद की गई है। विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि थानों और विशेष शाखाओं में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

More Stories
मुरादाबाद मंडल में पहली बार मेडहा के ‘मानक कवच’ (SIL-0) का सफल परीक्षण, टक्कर रोकथाम से लेकर RFID टैग व SOS अलर्ट तक परखी गई सुरक्षा प्रणाली, टक्कर रोकथाम व आपातकालीन अलर्ट का परीक्षण, 53 रूट किमी क्षेत्र में कवच प्रणाली व 474 RFID टैग…
ऑपरेशन ट्रैक-7: तड़के 5 बजे 273 अड्डों पर दबिश, ₹1.35 करोड़ की ड्रग्स के साथ 76 तस्कर गिरफ्तार; एसएसपी अजय सिंह की अगुवाई में सपेरा बस्ती व बिंदाल पुल समेत प्रदेश के 273 अड्डों पर तड़के दबिश, 473 के डोजियर तैयार, 61 की खुली हिस्ट्रीशीट…
नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान: सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, 6.14 ग्राम स्मैक की बरामदगी के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार…