तनवीर अली हरिद्वार।
आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य पर हरिद्वार के छह विद्यालयों में जनपद स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित,भूकंप एवं अग्निकांड से बचाव, सुरक्षित निकासी और घायलों के रेस्क्यू का कराया गया अभ्यास,विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों और सावधानियों की दी गई जानकारी,
आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य पर हरिद्वार के छह विद्यालयों में जनपद स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित
- भूकंप एवं अग्निकांड से बचाव, सुरक्षित निकासी और घायलों के रेस्क्यू का कराया गया अभ्यास
- विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों और सावधानियों की दी गई जानकारी
हरिद्वार, 28 नवंबर 2026
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद हरिद्वार के छह विद्यालयों में संबंधित विभागों के समन्वय से जनपद स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में भूकंप एवं अग्निकांड जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने तथा बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का अभ्यास कराया गया।
मॉक अभ्यास के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज ज्वालापुर, राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर, बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की, राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भगवानपुर, राजकीय इंटर कॉलेज भोगपुर तथा केवी इंटर कॉलेज लक्सर में विभिन्न आपदा परिस्थितियों का प्रदर्शन किया गया।
अभ्यास के दौरान भूकंप आने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने एवं विद्यालय परिसर से सुरक्षित निकासी, ‘डक-कवर-होल्ड’ (Duck-Cover-Hold) तकनीक के उपयोग, घायलों के रेस्क्यू तथा प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। वहीं, अग्निकांड की स्थिति में अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आग पर काबू पाने तथा तत्काल बचाव कार्य शुरू करने की जानकारी दी गई।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने, सुरक्षित निकासी के निर्धारित तरीकों का पालन करने तथा आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करना तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

More Stories
मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: भगवानपुर का वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील, आरटीओ (प्रशासन) देहरादून संदीप सैनी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण, पर्यावरण और जनसुरक्षा को खतरे के चलते अग्रिम आदेशों तक संचालन बंद, खराब पड़ी मशीनें, अग्निशमन व्यवस्था शून्य और जमीन पर बिखरा मिला खतरनाक कचरा; जिले के अन्य केंद्रों की भी होगी जांच…
नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज: रुड़की पुलिस की कार्रवाई, हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, 79 ट्रामाडोल कैप्सूल और 08 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद…
हरिद्वार नगर निगम पूरे क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध, उपविधि भेजी गई प्रकाशन के लिए, ज्वालापुर का छूटा हुआ क्षेत्र भी आएगा प्रतिबंध के दायरे में, सराय में मीट कारोबारियों के लिए दुकानें बनकर तैयार, नीलामी की प्रक्रिया शुरू…