तनवीर अली हरिद्वार।
जिलाधिकारी Mayur Dikshit के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई; ARTO Nikhil Sharma व Neha jha की अगुवाई में 140 चालान, 26 वाहन सीज, अभियान लगातार जारी,
हरिद्वार जिलाधिकारी Mayur Dikshit के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। Nikhil Sharma (एआरटीओ प्रशासन) तथा ARTO Neha Jha (प्रवर्तन) के नेतृत्व में टीम ने आज यहां सिडकुल, सिंहद्वार, लक्सर मार्ग और श्यामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच की। अभियान के दौरान विभिन्न अनियमितताओं पर 140 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 26 वाहनों को सीज किया गया।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, चेकिंग के दौरान सबसे अधिक 77 चालान हेलमेट संबंधी नियमों के उल्लंघन पर किए गए। इसके अतिरिक्त बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने के 19, बिना बीमा के 22, बिना वैध परमिट संचालन के 10 तथा फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने के 9 मामलों में कार्रवाई की गई। वाहनों में अनधिकृत परिवर्तन के 6 मामलों में भी चालान काटे गए।
टीम ने आज यहां सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले मालवाहक वाहनों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की। इसके अलावा कृषि ट्रैक्टरों के व्यावसायिक उपयोग, बकाया कर और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग जैसी अनियमितताओं पर भी शिकंजा कसा गया।
इस चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी हरिश सती, रविन्द्र पाल सैनी एवं परिवहन उपनिरीक्षक नरेश नेगी शामिल रहे। परिवहन विभाग ने आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की है।

More Stories
मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: भगवानपुर का वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील, आरटीओ (प्रशासन) देहरादून संदीप सैनी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण, पर्यावरण और जनसुरक्षा को खतरे के चलते अग्रिम आदेशों तक संचालन बंद, खराब पड़ी मशीनें, अग्निशमन व्यवस्था शून्य और जमीन पर बिखरा मिला खतरनाक कचरा; जिले के अन्य केंद्रों की भी होगी जांच…
नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज: रुड़की पुलिस की कार्रवाई, हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, 79 ट्रामाडोल कैप्सूल और 08 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद…
हरिद्वार नगर निगम पूरे क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध, उपविधि भेजी गई प्रकाशन के लिए, ज्वालापुर का छूटा हुआ क्षेत्र भी आएगा प्रतिबंध के दायरे में, सराय में मीट कारोबारियों के लिए दुकानें बनकर तैयार, नीलामी की प्रक्रिया शुरू…