नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज: रुड़की पुलिस की कार्रवाई, हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार,  79 ट्रामाडोल कैप्सूल और 08 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज: रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार,  79 ट्रामाडोल कैप्सूल और 08 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद,

​रुड़की: नशा तस्करों के खिलाफ जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली सिविल लाइन्स रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर संचालक को नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 79 ट्रामाडोल कैप्सूल और 08 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​पुलिस के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के सौदागरों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25-26 नवंबर की रात सिविल लाइन्स रुड़की पुलिस टीम ग्राम भंगेड़ी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भंगेड़ी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस टीम ने रोका, लेकिन वह पुलिस को देखते ही वापस भागने का प्रयास करने लगा।

​पुलिस टीम ने तत्परता और घेराबंदी करते हुए संदिग्ध को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक सफेद प्लास्टिक के डिब्बे से 79 कैप्सूल ट्रामाडोल (स्पास्मोविल प्लस) और 08 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन (2 एमएल) बरामद हुए।

​पूछताछ में आरोपी की पहचान नदीम खान (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र रियासत निवासी ग्राम भंगेड़ी, थाना कोतवाली सिविल लाइन्स रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी भंगेड़ी क्षेत्र में ‘शिफा मेडिकल स्टोर’ का संचालन करता है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह यह नशीली दवाइयां और इंजेक्शन मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था।

​बरामद दवाओं को लेकर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि इन दवाओं में प्रयुक्त साल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत निषिद्ध साइकोट्रॉपिक पदार्थ की श्रेणी में आता है। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली सिविल लाइन्स रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 580/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

​बरामदगी का विवरण:

  • ​79 अदद ट्रामाडोल कैप्सूल (SPASMOVIL PLUS)
  • ​08 अदद BUPRENORPHINE इंजेक्शन (2 ML)

​गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • ​उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह
  • ​उ0नि0 मुनव्वर हुसैन
  • ​का0 इतेन्द्र ध्यानी
  • ​का0 बलवीर सिंह

You may have missed