तनवीर अली हरिद्वार।
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज,
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक तस्कर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.02 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लालपुर से आगे नहर पटरी पुल, जटवाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग के पास से एक संदिग्ध को रोका।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 11.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सयान उर्फ नोनू पुत्र मोहर्रम, निवासी मोहल्ला सोनिया बस्ती, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी रेल प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल सुनील शर्मा, कांस्टेबल अर्जुन चौहान और कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे।

More Stories
मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: भगवानपुर का वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील, आरटीओ (प्रशासन) देहरादून संदीप सैनी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण, पर्यावरण और जनसुरक्षा को खतरे के चलते अग्रिम आदेशों तक संचालन बंद, खराब पड़ी मशीनें, अग्निशमन व्यवस्था शून्य और जमीन पर बिखरा मिला खतरनाक कचरा; जिले के अन्य केंद्रों की भी होगी जांच…
नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज: रुड़की पुलिस की कार्रवाई, हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, 79 ट्रामाडोल कैप्सूल और 08 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद…
हरिद्वार नगर निगम पूरे क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध, उपविधि भेजी गई प्रकाशन के लिए, ज्वालापुर का छूटा हुआ क्षेत्र भी आएगा प्रतिबंध के दायरे में, सराय में मीट कारोबारियों के लिए दुकानें बनकर तैयार, नीलामी की प्रक्रिया शुरू…