उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर को मिले नए कप्तान, देखें तबादला किए गए अधिकारियों की लिस्ट…

तनवीर अली हरिद्वार।

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर को मिले नए कप्तान, देखें तबादला किए गए अधिकारियों की लिस्ट,

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार, मणिकांत मिश्रा को एक बार फिर ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं, अभिसूचना मुख्यालय में तैनात सरिता डोबाल को टिहरी का नया एसएसपी बनाया गया है। नैनीताल के एसएसपी रहे मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर अर्पण यदुवंशी को नैनीताल की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा देवेंद्र पींचा को पौड़ी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली का पुलिस अधीक्षक और जगदीश चंद्र को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के माध्यम से प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

तबादला किए गए अधिकारियों की सूची

अधिकारी का नामनई तैनाती / जिम्मेदारी मणिकांत मिश्रावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), ऊधमसिंह नगर सरिता डोबालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), टिहरी अर्पण यदुवंशीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), नैनीताल देवेंद्र पींचावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पौड़ी अमित श्रीवास्तव (द्वितीय)पुलिस अधीक्षक (एसपी), चमोली जगदीश चंद्रपुलिस अधीक्षक (एसपी), बागेश्वर मंजूनाथ टीसीसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर पंकज भट्टसेनानायक, आईआरबी प्रथम, बैलपड़ाव श्वेता चौबेसेनानायक, आईआरबी द्वितीय अजय गणपति कुमारसेनानायक, एसडीआरएफ हरीश वर्मासेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर अमित श्रीवास्तव (प्रथम)पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना सर्वेश पंवारपुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), अभिसूचना मुख्यालय विशाखा अशोक भदाणेपुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय जितेंद्र मेहरापुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय सुरजीत पंवारपुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय शाहजहां जावेद खानपुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस।

You may have missed