हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर: एसएसपी नवनीत सिंह ने 92 निरीक्षकों-उपनिरीक्षकों की बदली तैनाती, कई थानों-कोतवालियों को मिले नए प्रभारी…कई थानों-कोतवालियों की कमान बदली,देखें लिस्ट किसको कहाँ मिली जिम्मेदारी…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव की आहट और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की कवायद के बीच हरिद्वार पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी की ओर से जारी तबादला सूची में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 92 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इधर से उधर करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस व्यापक बदलाव से जिले के कई प्रमुख थानों और कोतवालियों के प्रभारियों की कुर्सी बदल गई है, जबकि पुलिस लाइन, सीआईयू और विभिन्न शाखाओं में तैनात अफसरों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार चन्द्रभान सिंह को कोतवाली नगर, अमरजीत सिंह को ज्वालापुर, केसी भट्ट को खानपुर, नन्द किशोर भट्ट को रुड़की, राजेन्द्र खोलिया को कलियर, विनोद गुसाईं को पथरी, मनोज मैनवाल को मंगलौर, भगवान महर को श्यामपुर, राकेश शाह को रानीपुर तथा अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा संजय मिश्रा को खानपुर, कुन्दन राम आर्य को झबरेड़ा और प्रदीप रावत को बहादराबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना प्रभारियों में बदलाव के साथ उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है।

नई तैनाती के तहत कोतवाली नगर, ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर, सिडकुल, गंगनहर, रुड़की, मंगलौर, लक्सर, पथरी, भगवानपुर, खानपुर, झबरेड़ा, कलियर और बहादराबाद समेत कई थानों, कोतवालियों और चौकियों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को सीआईयू रुड़की, सीआईयू हरिद्वार, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, चुनाव सेल और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में भेजा गया है।

​आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को जनपद की पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा भरने, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

You may have missed