तनवीर अली हरिद्वार।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में एसटीएफ व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: लोहाघाट में 25 लाख की 4.100 किलो अवैध चरस की बरामदगी, एक नशा तस्कर की हुई गिरफ्तारी…
चम्पावत/लोहाघाट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एसटीएफ एजी सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट और थाना लोहाघाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।
बरेली ले जाने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट को प्रदेशभर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने व तस्करों को चिह्नित करने के लिए लगातार सूचनाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्र में कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश सिंह तिसल्ला पुत्र दान सिंह तिसल्ला, निवासी खतेड़ा मल्ला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोहाघाट क्षेत्र से चरस एकत्रित कर उत्तर प्रदेश के बरेली में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाने की फिराक में था।
फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस
एसएसपी एसटीएफ एजी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस चरस की आपूर्ति के स्रोत, इसके क्रय-विक्रय में शामिल अन्य लोगों तथा आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
संयुक्त टीम में ये रहे शामिल
- एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट: उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार।
- थाना लोहाघाट पुलिस टीम: थानाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक कुंदन बोरा, आरक्षी पवन भट्ट, आरक्षी कुलदीप और श्री संजय साहनी।
एसटीएफ की जनता से अपील
एसटीएफ ने कहा कि युवाओं के भविष्य को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों या नशीली दवाओं की अवैध बिक्री व तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ‘नशा मुक्त उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार किया जा सके।

More Stories
मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: भगवानपुर का वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील, आरटीओ (प्रशासन) देहरादून संदीप सैनी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण, पर्यावरण और जनसुरक्षा को खतरे के चलते अग्रिम आदेशों तक संचालन बंद, खराब पड़ी मशीनें, अग्निशमन व्यवस्था शून्य और जमीन पर बिखरा मिला खतरनाक कचरा; जिले के अन्य केंद्रों की भी होगी जांच…
नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज: रुड़की पुलिस की कार्रवाई, हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, 79 ट्रामाडोल कैप्सूल और 08 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद…
हरिद्वार नगर निगम पूरे क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध, उपविधि भेजी गई प्रकाशन के लिए, ज्वालापुर का छूटा हुआ क्षेत्र भी आएगा प्रतिबंध के दायरे में, सराय में मीट कारोबारियों के लिए दुकानें बनकर तैयार, नीलामी की प्रक्रिया शुरू…