‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर, रोशनाबाद तिराहे से अवैध स्मैक की बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोशनाबाद तिराहे से 4.59 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी, एक नशा तस्कर की गिरफ्तारी…

​हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली सिडकुल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को 4.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​पुलिस के अनुसार, जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष सिडकुल को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर निगरानी और चेकिंग अभियान तेज किया गया था।

​24 नवंबर 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर खास से अवैध स्मैक की तस्करी को लेकर सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय से आगे रोशनाबाद तिराहा (थाना सिडकुल, हरिद्वार) के पास से एक संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

​गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुनीर पुत्र शमशाद, मूल निवासी नगला इमरती, थाना सिविल लाइंस, रुड़की और हाल निवासी इमरान का मकान, ट्रांसफार्मर के निकट, सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

​पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक (उ0नि0) देवेंद्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You may have missed