तनवीर अली:–हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के मरगूब पुर में एक युवक को कुछ युवकों ने मारपीट करने के बाद गोली मार दी। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।20 वर्षीय मृतक युवक का नाम शोएब है जो मरगुबपुर गाँव का रहने वाला है। बताया जा रहा शोएब दोस्तों के साथ गया था तभी किसी ने उसे गोली मार दी। गोली मारते ही आरोपी फरार हो गए। गोली लगने से शोएब की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। बहादराबाद थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि हत्यारो की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बहादराबाद थाना क्षेत्र के मरगूब पुर निवासी कुछ युवकों का बुड्ढाहेड़ी निवासी युवकों के साथ तीन दिन पहले विवाद हो गया था जिसमें मरगुबपुर के युवकों ने बुड्ढा हेड़ी के एक युवक के साथ मारपीट आई कर दी थी इस समय तो मामला शांत हो गया था लेकिन आज बुड्ढाहेड़ी के उक्त युवकों ने मरगूब पुर निवासी सोएब को घर से बुलाया और फिर मारपीट कर डाली कुछ देर मारपीट के बाद उक्क्त युवकों ने सोएब के सीने से सटा कर गोली मार दी। मौके पर जुटे ग्रामीण शोएब को घायल अवस्था में बढेड़ी स्थित एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहादराबाद थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि यह आपस की गुटबाजी है आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,