रानीपुर विधान सभा में विकास कार्यों की समीक्षा: विधायक आदेश चौहान ने सड़कों के निर्माण व सुधार में तेज़ी लाने को PWD अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,रानीपुर में मुख्य व आंतरिक सड़कों को हो रही कायाकल्प…

तनवीर अली हरिद्वार।

रानीपुर विधान सभा में विकास कार्यों की समीक्षा: विधायक आदेश चौहान ने सड़कों के निर्माण व सुधार में तेज़ी लाने को PWD अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,रानीपुर में मुख्य व आंतरिक सड़कों को हो रही कायाकल्प…

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति को लेकर स्थानीय विधायक आदेश चौहान ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी योगेश कुमार और कीर्ति वर्धन नेगी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान PWD के अधिशासी अभियंता (EE) योगेश कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​बैठक के प्रमुख बिंदु:

  • ​प्रमुख मार्गों का पुनर्निर्माण: विधायक आदेश चौहान ने राजा गार्डन मुख्य मार्ग, फुटबॉल ग्राउंड मुख्य मार्ग तथा शांतिपुरम चौराहे से हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के सख्त निर्देश दिए।
  • ​आंतरिक सड़कों का सुधार: क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत देने के लिए शिवालिकनगर, सलेमपुर महदूद, ज्वालापुर एवं टिहरी विस्थापित क्षेत्र की आंतरिक सड़कों का निर्माण व सुधार कार्य दीपावली के तुरंत बाद शुरू करने को कहा गया।
  • ​कुंभ मेला-2027 की तैयारियाँ: कुंभ मेला-2027 के तहत निर्माणाधीन पुलों और अन्य अवस्थापना कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक ने अधिशासी अभियंता योगेश कुमार व विभागीय टीम को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे करने के निर्देश दिए।

विधायक आदेश चौहान ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

You may have missed