हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी:  हरिद्वार में मध्य रात्रि गोलीबारी करने वाला फरार आरोपी को 315 बोर तमंचे के साथ किया गिरफ्तार…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी:  हरिद्वार में मध्य रात्रि गोलीबारी करने वाला फरार आरोपी को 315 बोर तमंचे के साथ किया गिरफ्तार,

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने ‘अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस policy’ के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। मध्य रात्रि महिला पर फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले फरार 19 वर्षीय आरोपी लक्की को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ धर दबोचा।

क्या था पूरा मामला?

​दिनांक 19 सितंबर 2026 को नगर निगम मायापुर (कार्यशाला गैराज) निवासी एक महिला ने कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी थी। महिला का आरोप था कि लक्की और उसके साथी कबीर ने उनकी बहू पर जानलेवा नीयत से फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

  • कबीर की पहली गिरफ्तारी: डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 22 सितंबर को सह-आरोपी कबीर (निवासी शामली, उत्तर प्रदेश) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
  • मुख्य आरोपी लक्की दबोचा गया: घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी लक्की (19 वर्ष, निवासी राजीव बस्ती, हरिद्वार) की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। 23 सितंबर को सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे कॉलोनी तिराहे (टिबड़ी रोड) से उसे चारों तरफ से घेरकर हिरासत में ले लिया।

हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट बढ़ा

​तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी तमंचा बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ कानून के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियोग एवं आरोपी का विवरण

  • आरोपी: लक्की पुत्र संजू कुमार (उम्र 19 वर्ष), निवासी राजीव बस्ती, कोतवाली नगर, हरिद्वार।
  • पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 522/2026, धारा 109(1), 127(2) BNS एवं 3/25 आर्म्स एक्ट।
  • बरामदगी: 01 तमंचा (315 बोर)।

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल, कानि0 आनन्द तोमर एवं कानि0 रमेश सिंह।

  1. खाकी का सख्त संदेश: मायापुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी लक्की तमंचे के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

You may have missed