लक्सर में अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था आरोपी, विशेष चेकिंग अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

तनवीर अली हरिद्वार।

लक्सर में अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था आरोपी, विशेष चेकिंग अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

हरिद्वार पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और संदिग्धों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम 22 सितंबर को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

​चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गोवर्धनपुर (थाना खानपुर) निवासी अंकुश पुत्र वीर सिंह को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 01 अवैध तमंचा (315 बोर) और 01 जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ। पुलिस की सतर्कता से संभवतः क्षेत्र में होने वाली किसी बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया।

​लक्सर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • ​उपनिरीक्षक (उ0नि0) रोहित कुमार
  • ​कांस्टेबल संजय कुमार
  • ​कांस्टेबल संदीप रावत

You may have missed