तनवीर अली हरिद्वार।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया गया चैकिंग अभियान, ज्वालापुर में वाहनों पर अवैध नाम पट्टिकाओं पर पुलिस का कड़ा प्रहार: 13 चालान, 20 पट्टिकाएं हटाईं,शमन शुल्क भी वसूला,
ज्वालापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में ज्वालापुर पुलिस ने वाहनों पर अनाधिकृत और नियम विरुद्ध लगाई गई नाम पट्टिकाओं के खिलाफ एक विशेष व सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों पर शिकंजा कसा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी चौकी बाजार व रेल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को रोककर कार्रवाई की गई, जिन पर अनावश्यक या अनाधिकृत रूप से पद, विभाग या नाम की पट्टिकाएं लगाई गई थीं।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए:
- 13 वाहनों के चालान काटे।
- वाहनों से 20 अनाधिकृत नाम पट्टिकाएं हटवाईं तथा 03 पट्टिकाओं को जब्त किया।
- चालान की प्रक्रिया के तहत कुल ₹5,500/- का संयोजन शुल्क (शमन शुल्क) वसूला।
कार्रवाई के बाद हरिद्वार पुलिस ने आम जनता व वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर सरकारी या गैर-सरकारी पदों से संबंधित नियम विरुद्ध नाम/पद पट्टिकाओं का प्रयोग न करें। पुलिस ने साफ किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’: कनखल पुलिस ने 32 किग्रा अवैध गांजे के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार…
ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ज्वालापुर पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई: 95 नशीले कैपसूल-टैबलेट के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार,भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद…
उत्तराखंड लेखपाल संघ की चेतावनी: फर्जी प्रमाण पत्र मामले में लेखपालों पर कार्रवाई के विरोध में 25 से बहिष्कार, अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल बोले– ‘AI से बने फर्जी कागजातों के लिए लेखपाल जिम्मेदार नहीं, संघ ने दी चेतावनी…