नशा मुक्त देवभूमि अभियान’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.74 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.42 लाख की स्मैक बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

‘नशा मुक्त देवभूमि अभियान’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 04.74 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹1.42 लाख की स्मैक बरामद,

पिरान कलियर / इमलीखेड़ा:

​‘नशा मुक्त देवभूमि अभियान’ के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशों पर चलाए जा रहे नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत, कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने गश्त के दौरान 04.74 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹1,42,200/– बताई जा रही है।

गश्त के दौरान पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार (22 सितंबर) को पिरान कलियर पुलिस टीम जब कस्बा इमलीखेड़ा से अब्दाल साहब रोड की ओर गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेरकर रोक लिया और पूछताछ के साथ तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 04.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

शौक पूरे करने के लिए बेचता था स्मैक

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिब (24 वर्ष) पुत्र अनीश, निवासी तेलीवाला मोहल्ला, कोतवाली पिरान कलियर, हरिद्वार के रूप में हुई है। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने व्यक्तिगत शौक और खर्चे पूरे करने के लिए युवाओं को स्मैक बेचने का काम करता था।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 223/2026, धारा 8/21 NDPS (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  1. कमल मोहन भण्डारी – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पिरान कलियर
  2. अमित नौटियाल – उप निरीक्षक (SI)
  3. अमित कुमार – हेड कांस्टेबल
  4. राहुल चौहान – कांस्टेबल।

You may have missed