एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’: कनखल पुलिस ने 32 किग्रा अवैध गांजे के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार…

तनवीर अली हरिद्वार।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’: कनखल पुलिस ने 32 किग्रा अवैध गांजे के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कनखल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों के क्रम में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन शातिर गांजा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से लगभग 32 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को कनखल पुलिस टीम श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप मार्ग पर गश्त पर थी। इसी दौरान पैदल आ रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों ने कपड़ों के ट्रॉली बैग व कट्टे का इस्तेमाल किया था और गांजे को टेप से लपेटकर एक-एक किलो के छोटे पैकेटों में छिपा रखा था।

गिरफ्तार आरोपी एवं बरामदगी का विवरण:

  1. दिपेश (पुत्र गोल्डन झा, निवासी बैरागी कैंप, कनखल, हरिद्वार) — 11.035 किग्रा गांजा
  2. रणजीत लाकड़ा (पुत्र विशु लाकड़ा, निवासी ठोकर नं. 10, झुग्गी-झोपड़ी, कनखल, हरिद्वार) — 14.032 किग्रा गांजा
  3. आदित्य राय (पुत्र मुकेश राय, निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, चम्पावत) — 07.032 किग्रा गांजा

कुल बरामदगी: लगभग 32 किलोग्राम अवैध गांजा।

​कनखल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की गहन जांच (डिटेल इन्वेस्टिगेशन) कर रही है कि नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे शहर में कहां-कहां खपाने की योजना थी।

पुलिस टीम:

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह रावत, सहायक उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा तथा कांस्टेबल रणजीत सिंह व गजय तोमर शामिल रहे।

You may have missed