उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे हैं “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग करते हुए कुल 9 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्हें धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा गंगा घाटों पर गंदगी करते हुए पाए जाने पर 23 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 51/52 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना किया गया।
हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पता:-
1- छोटा पुत्र इंदर निवासी ग्राम गढ़ी मलूक थाना मंडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
2- दीपक पुत्र महावीर निवासी जमा बड़ी थाना हंसी जिला हिसार हरियाणा
3- दिनेश पुत्र सुखवीर निवासी बडेसर थाना भवानी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा
4- सुरेश पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम खंडा थाना मुहाना सदर जिला सोनीपत हरियाणा
5- अजय पुत्र राजेंद्र निवासी का संधि थाना गुहाना जिला सोनीपत हरियाणा
6- संदीप पुत्र दलबीर निवासी उपरोक्त
7- रवि पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम डाबला थाना सदर यमुनानगर हरियाणा
8- राजीव पुत्र अंगूर चंद निवासी उपरोक्त
9- दीपक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी उपरोक्त
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत भविष्य में भी गंगा घाटों पर हुड़दंग, नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,