“ऑपरेशन प्रहार”: ज्वालापुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध स्मैक और नगदी के साथ शातिर अपराधी किया गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल…

तनवीर अली हरिद्वार।

“ऑपरेशन प्रहार”: ज्वालापुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 5.45 ग्राम स्मैक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार,

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ज्वालापुर पुलिस का एक्शन: 5.45 ग्राम स्मैक संग शातिर तस्कर गिरफ्तार,

ज्वालापुर (हरिद्वार)।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बीती रात चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को 5.45 ग्राम अवैध स्मैक और ₹500 की नगदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात (17 सितंबर) दौराने चेकिंग पुलिस टीम ने सुभाष नगर स्थित मक्का मस्जिद के पीछे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को घेराबंदी कर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक व नगदी बरामद हुई। आरोपी की पहचान चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद (निवासी गायत्री विहार, सराय रोड, ज्वालापुर, हरिद्वार) के रूप में हुई है।

पूर्व में भी जेल जा चुका है आरोपी

​पुलिस की पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह स्मैक, चरस व चोरी के मामलों में पहले भी जेल की हवा खा चुका है।

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

​प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 651/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

चौकी प्रभारी बाजार उ.नि. पुष्कर चौहान, कांस्टेबल आलोक नेगी, कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल नरेंद्र राणा।

You may have missed