तनवीर अली हरिद्वार।
सुमन नगर में जलभराव पर एक्शन: डीएम के निर्देश पर आपदा अधिकारी मीरा रावत संग संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, 10-10 फीट के लगेंगे ह्यूम पाइप,
हरिद्वार (18 सितम्बर 2026): सुमन नगर, बहादराबाद में जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) मीरा रावत के नेतृत्व में सिंचाई, राजस्व, पुलिस, विकास और जल संस्थान की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के साथ सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता, राजस्व विभाग के पटवारी व लेखपाल, सुमन नगर चौकी प्रभारी और सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) मौजूद रहे। जल निकासी को सुचारु बनाने के लिए सिंचाई विभाग को तुरंत दो स्थानों पर 10-10 फीट के ह्यूम पाइप डालने और जेसीबी से नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
संक्रमण की रोकथाम के लिए एडीओ बहादराबाद की देखरेख में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है। इसके अलावा, गली नंबर-3 स्थित एयरटेल टावर के आसपास मिट्टी भरान व जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए संबंधित फर्म से समन्वय के निर्देश लेखपाल को दिए गए। जल संस्थान की ओर से लगातार पंपिंग जारी है। आपदा अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार क्षतिग्रस्त सड़कों पर सुरक्षा उपाय करते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में उद्योग सचिव और उद्यमियों के बीच ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुआ सीधा संवाद, उत्तराखंड में निवेशकों और उद्योगों के लिए बन रहा अनुकूल माहौल: विनय शंकर पांडे…
‘श्रद्धालुओं को त्रुटि रहित सुरक्षा देना सर्वोच्च प्राथमिकता’: ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार में लिया कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा कर लिया जायजा…
जोमैटो डिलीवरी बॉय का रानीपुर मोड़ पर गिरा मोबाइल मिला, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर लौटाया मोबाइल, देवेंद्र सिंह की तत्परता से जोमैटो बॉय विवेक के चेहरे पर लौटी मुस्कान…