तनवीर अली हरिद्वार।
‘श्रद्धालुओं को त्रुटि रहित सुरक्षा देना सर्वोच्च प्राथमिकता’: ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार में लिया कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा कर लिया जायजा
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। शुक्रवार को अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा की। सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में उन्होंने पुलिस बल की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की कार्ययोजना का विस्तृत खाका देखा। ADG मुरुगेशन ने स्पष्ट किया कि कुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है और इसमें आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं तथा त्रुटि रहित सुरक्षा प्रदान करना उत्तराखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अब तक की तैयारियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। ADG मुरुगेशन ने सीमावर्ती जिलों और संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कुंभ मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर धरातलीय व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद वे एटीसी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे जवानों से रूबरू होकर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उच्च अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, कुंभ मेला आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल, एसपी एलआईयू मणिकांत मिश्रा, एसपी एटीएस सरिता डोभाल, एसपी ट्रैफिक निशा यादव और एसपी जीआरपी अरुणा भारती सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में उद्योग सचिव और उद्यमियों के बीच ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुआ सीधा संवाद, उत्तराखंड में निवेशकों और उद्योगों के लिए बन रहा अनुकूल माहौल: विनय शंकर पांडे…
सुमन नगर में जलभराव पर एक्शन: डीएम के निर्देश पर आपदा अधिकारी मीरा रावत संग संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, 10-10 फीट के लगेंगे ह्यूम पाइप…
जोमैटो डिलीवरी बॉय का रानीपुर मोड़ पर गिरा मोबाइल मिला, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर लौटाया मोबाइल, देवेंद्र सिंह की तत्परता से जोमैटो बॉय विवेक के चेहरे पर लौटी मुस्कान…