जोमैटो डिलीवरी बॉय का रानीपुर मोड़ पर गिरा मोबाइल मिला, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर लौटाया मोबाइल, देवेंद्र सिंह की तत्परता से जोमैटो बॉय विवेक के चेहरे पर लौटी मुस्कान…

तनवीर अली हरिद्वार।

जोमैटो डिलीवरी बॉय का रानीपुर मोड़ पर गिरा मोबाइल मिला, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर लौटाया मोबाइल, देवेंद्र सिंह की तत्परता से जोमैटो बॉय विवेक के चेहरे पर लौटी मुस्कान,

हरिद्वार (कनखल/ज्वालापुर):

​ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी से एक गरीब डिलीवरी बॉय के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। मूल रूप से कनखल निवासी और हाल ही में जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले विवेक रावत पुत्र श्री वचन सिंह का मोबाइल फोन रानीपुर मोड़ के पास गलती से कहीं गिर गया था।

​रोजगार और अपनी रोजी-रोटी के सबसे मुख्य साधन (मोबाइल) के अचानक खो जाने से विवेक बेहद परेशान थे। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की चेतक 19 पर तैनात कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को यह लावारिस मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बिना किसी देरी के तत्परता दिखाते हुए फोन के मालिक की तलाश शुरू की और संपर्क स्थापित कर विवेक रावत को कोतवाली बुलवाया।

आवश्यक सत्यापन और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने वह मोबाइल फोन सकुशल जोमैटो कार्यकर्ता विवेक रावत के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर विवेक भावुक हो गए। उन्होंने कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की ईमानदारी की दिल से सराहना की और त्वरित सहायता के लिए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस व उत्तराखंड पुलिस का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

You may have missed