शिवालिक नगर में जाम से मिलेगी मुक्ति: चेयरमैन राजीव शर्मा और मेलाधिकारी सोनिका ने की विकास कार्यों की समीक्षा,राजीव शर्मा की पहल पर मेलाधिकारी सोनिका ने दी मंजूरी, आसान होगी बागेश्वर धाम की राह…

तनवीर अली हरिद्वार।

सड़कें चौड़ी होंगी, एप्रोच रोड का डिजाइन बदलेगा: मेलाधिकारी सोनिका व चेयरमैन राजीव शर्मा ने लिया विकास कार्यों का जायजा

हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा स्थानीय समस्याओं के तुरंत समाधान को लेकर प्रशासन और नगर पालिका एक्शन मोड में आ गए हैं। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान टिहरी विस्थापित कॉलोनी में निर्माणाधीन पुल की वजह से प्रभावित हो रहीं 3-4 गलियों के आवागमन का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की पहल पर मेला अधिकारी सोनिका ने मौके पर ही PWD के अधिशासी अभियंता को एप्रोच रोड के डिजाइन में जरूरी बदलाव करने के निर्देश जारी किए, ताकि स्थानीय निवासियों को आवाजाही में राहत मिल सके।

प्रमुख फैसले व कार्ययोजना:

  • बागेश्वर धाम संपर्क मार्ग: मुख्य मार्ग से बागेश्वर धाम (बागों वाले देवता) तक नया संपर्क मार्ग बनाने के चेयरमैन राजीव शर्मा के प्रस्ताव को मेलाधिकारी सोनिका ने मौके पर ही मंजूरी दी।
  • सड़क चौड़ीकरण व सफेद पट्टी: शिवालिक नगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही यातायात को सुचारू बनाने के लिए सफेद पट्टी खींची जाएगी।
  • अतिक्रमण पर प्रहार: अटल वाटिका से गंगा नगरी तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्ययोजना पर सहमति बनी।
  • तिराहे का पुनर्निर्माण: श्याम चिन्ह तिराहे का पुनर्निर्माण कर चौराहे के यातायात को व्यवस्थित किया जाएगा।
  • अवैध पार्किंग पर कार्रवाई: मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।

​पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के दौरान आमजन की सुविधा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रोजेक्ट्स के पूरे होने से क्षेत्र का सौंदर्यकरण तो होगा ही, साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

​निरीक्षण के दौरान HRDA सचिव प्रत्यूष सिंह, PWD अधिशासी अभियंता योगेश सिंह समेत नगर पालिका और HRDA के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed