मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर राजीव शर्मा ने हवन-पूजन कर दीर्घायु कि कामना की, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दी शुभकामनाएं, शिवालिक नगर में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस…उत्तराखंड विकास की दिशा में निरंतर बढ़ रहा आगे, राजीव शर्मा…

तनवीर अली हरिद्वार।

शिवालिक नगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस धूमधाम से मना: राजीव शर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन और वृक्षारोपण

शिवालिक नगर (हरिद्वार)। देवभूमि उत्तराखंड के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सेक्टर-4 स्थित शिव मंदिर में विशेष हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

​हवन-पूजन के दौरान राजीव शर्मा एवं उपस्थित जनसमुदाय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री धामी के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और वह पुनः प्रचंड बहुमत के साथ राज्य का नेतृत्व करें। पूजन उपरांत परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए संकल्पित नेतृत्व: राजीव शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उनके जन्मदिवस पर पौधरोपण कर हमने हरा-भरा और स्वच्छ उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संवर्धन में अपना योगदान दे।”

स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) अजय मलिक, जिला उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) देव विख्यात भाटी, सभासद अवधेश राय व लज्जाराम शर्मा, जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) प्रीति गुप्ता, जिला मंत्री रितु ठाकुर, जिला महामंत्री (महिला मोर्चा) रेनू शर्मा, मुनीष पाल, मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, संचित डागर, शशि भूषण पांडे, श्वेता सिंह, अशोक उपाध्याय, प्रणय चौरसिया, निशा मलिक, रवि वर्मा, रामनिवास गुर्जर, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, केसवी भट्ट, बागेश्वरी, सपना पंडित, गौतम पाल, राजकुमार भट्ट, जितेंद्र राय, संदीप चौधरी, रविकांत गुप्ता, सुनीता जैन, कार्तिक प्रजापति, देवांश कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed