हरिद्वार में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प पर्व’: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में श्रमिकों को मिली पोषण, शिक्षा और हाइजीन किट; स्वास्थ्य जांच का भी हुआ आयोजन…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार में मुख्यमंत्री/श्रम मंत्री के जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प पर्व’: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में श्रमिकों को मिली पोषण, शिक्षा और हाइजीन किट; स्वास्थ्य जांच का भी हुआ आयोजन,

विशेष संवाददाता / ब्यूरो

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री एवं श्रम मंत्री के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मंडी समिति हरिद्वार के प्रांगण में ‘सेवा संकल्प पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

​कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी यतीश्वरानंद जी और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में पंजीकृत श्रमिकों को पोषण किट, शिक्षा सहायता किट एवं हाइजीन किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही मोबाइल वैन के माध्यम से श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने अपनी जांच करवाई।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी यतीश्वरानंद जी ने कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक हित में सुचारू रूप से चलाई जा रही सभी योजनाओं की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर स्वामी जी एवं उपस्थित सभी श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामनाएँ प्रेषित कीं।

​कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के दौरान सहायक श्रम आयुक्त हरिद्वार प्रशांत कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट एवं मंडी सचिव श्री लवकेश कुमार सहित श्रम विभाग व मंडी समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

You may have missed