तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा एक्शन: रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ शराब तस्कर को धर दबोचा,
रानीपुर (हरिद्वार)।
अवैध नशे और शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अवैध शराब बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान रानीपुर पुलिस टीम को सूचना मिली, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने विष्णुलोक कॉलोनी की ओर जाने वाले यूकेलिप्टस बाग के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर दबोच लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 45 टेट्रा पैक (पव्वे) देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत शराब को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
दिल्ली का रहने वाला है आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन पुत्र गिरधारी लाल, निवासी वाली गली, जहांगीरपुरी (नई दिल्ली) बताया। आरोपी वर्तमान में बैरागी कैंप, पार्षद वाली गली (थाना कनखल, हरिद्वार) में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
- कांस्टेबल मंजीत राणा
- कांस्टेबल विजयपाल

More Stories
हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 400 ग्राम चरस के साथ तस्कर को दबोचा,बाइक और मोबाइल बरामद, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी…
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश: सुमन नगर में युद्धस्तर पर जल निकासी जारी, अब तक 81 लाख लीटर पानी बाहर, बीमारियों से बचाव के लिए की जा रही छिड़काव और नालों की सफाई…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार को मिली बड़ी सफलता: ऑपरेशन प्रहार के तहत 3 शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक और 2 महंगे लैपटॉप बरामद…