हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 400 ग्राम चरस के साथ तस्कर को दबोचा,बाइक और मोबाइल बरामद, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 400 ग्राम चरस के साथ तस्कर को दबोचा,बाइक और मोबाइल बरामद, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी

हरिद्वार/श्यामपुर।

जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत श्यामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास कर रहे एक नशा तस्कर को 400 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

​थानाध्यक्ष (SO) श्यामपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15 सितंबर 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग और अपराध की रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान गैण्डीखाता बाजार से टाटवाला जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर रवासन नदी पुल के पार चेकिंग की जा रही थी। तभी टाटवाला की ओर से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जल्दबाजी में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

​पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश पुत्र कालू सिंह, निवासी दूधियावाला/टाटवाला (थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 400 ग्राम अवैध चरस, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा अन्य संबंधित दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह गांव से थोड़ा-थोड़ा करके चरस एकत्र करता था और उसे गैण्डीखाता मार्केट में ऊंचे दामों में बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने माल व वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

  • एसओ श्यामपुर (दिशा-निर्देशन एवं नेतृत्व)
  • उ0नि0 गगन मैठाणी (चौकी प्रभारी लालढांग)
  • हे0का0 शेर सिंह
  • का0 गजेन्द्र प्रसाद
  • का0 मनमोहन सैनी

​हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You may have missed