तनवीर अली हरिद्वार।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 3 अक्टूबर को: एडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों संग हुई बैठक, फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण (डिस्पोजल) की प्रक्रिया की दी विस्तृत जानकारी,
हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व में निर्धारित 15 सितंबर के स्थान पर अब 3 अक्टूबर को किया जाएगा। बैठक के दौरान एडीएम ने जनप्रतिनिधियों को फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण (डिस्पोजल) की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में सभी राजनीतिक दलों से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि शेष कार्य को भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा निष्पक्षता से कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद (कांग्रेस), जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी नकली सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष (रुड़की ग्रामीण) साहिल राणा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का ‘पीला पंजा’ DM मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरि के नेतृत्व में ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक चला अभियान; अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप…
नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मंगलौर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…
नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: 6.35 ग्राम स्मैक के साथ धनपुरा का नशा तस्कर पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…