तनवीर अली हरिद्वार।
नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: 6.35 ग्राम स्मैक के साथ धनपुरा का नशा तस्कर पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,
हरिद्वार: जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पथरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 6.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशों पर जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में फेरूपुर चौकी पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।
गश्त और चेकिंग के दौरान दोगीवाला रोड पर सैय्यद बाबा मजार के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से 06.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
आरोपी की पहचान:
पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान पुत्र गयूरा, निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक मोहन कठैत (चौकी प्रभारी फेरुपुर)
- कांस्टेबल मुकेश चौहान
- कांस्टेबल जयपाल चौहान
- कांस्टेबल सोहन राणा
थाना पथरी पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त अन्य तस्करों को भी बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का ‘पीला पंजा’ DM मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरि के नेतृत्व में ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक चला अभियान; अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप…
नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मंगलौर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…
कंबोडिया में देश का मान बढ़ाएगा पुलिस मॉडर्न स्कूल का छात्र कुलश्रेष्ठ, SSP नवनीत सिंह ने दी बधाई,वोविनाम मार्शल आर्ट्स: जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह, SSP की पहल: हरिद्वार पुलिस प्रमुख ने छात्र को आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन…