तनवीर अली हरिद्वार।
16 सितंबर को हरिद्वार में रोजगार मेला: सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल की पहल से 400 युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर,मेले में हरिद्वार क्षेत्र की लगभग 7 से 8 प्रमुख औद्योगिक इकाइयां लेंगी हिस्सा,
हरिद्वार। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आगामी 16 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में हरिद्वार क्षेत्र की लगभग 7 से 8 प्रमुख औद्योगिक इकाइयां हिस्सा लेंगी। मेले के माध्यम से विभिन्न पदों पर करीब 400 अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
योग्यता और आवश्यक दस्तावेज
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर), स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शैक्षणिक दस्तावेज और सेवायोजन पंजीकरण प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।
ध्यान दें
मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

More Stories
हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का ‘पीला पंजा’ DM मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरि के नेतृत्व में ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक चला अभियान; अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप…
नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मंगलौर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…
नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: 6.35 ग्राम स्मैक के साथ धनपुरा का नशा तस्कर पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…