तनवीर अली हरिद्वार।
पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में शिवालिक नगर की बोर्ड बैठक में जनहित के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
मुख्य निर्णय एवं स्वीकृत प्रस्ताव
- 370 विकास एवं निर्माण कार्य:
- नगर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 370 निर्माण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
- नेहरू कॉलोनी का नाम परिवर्तन:
- वार्ड 12 स्थित “नेहरू कॉलोनी” का नाम स्थानीय लोगों की मांग एवं जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सर्वसम्मति से “गोविंदधाम” करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
- सफाई एवं डेंगू-रोधी अभियान:
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मंदिर परिसरों व प्रमुख स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान।
- डेंगू एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु नगर भर में फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा दवा छिड़काव के सख्त निर्देश।
- प्रकाश व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण:
- त्योहारों से पूर्व सभी बंद/खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने तथा आवश्यकतानुसार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश।
- व्यावसायिक एवं यातायात व्यवस्था:
- बड़े वाणिज्यिक वाहनों पर सीमा शुल्क निर्धारण का प्रस्ताव पारित।
- स्कूल बसों के पास एवं रूट निर्धारण हेतु व्यवस्था।
- जनसुविधाएं एवं सुविधाएं:
- नगरवासियों को दुग्ध उत्पादों की सहज उपलब्धता के लिए मदर डेयरी आउटलेट/दुकानें खोलने का प्रस्ताव।
- किन्नर समाज के मांगलिक कार्यों के शुल्क हेतु अधिकतम सीमा निर्धारित करने का निर्णय।
- सफाई सामग्री एवं विद्युत उपकरण खरीद के प्रस्तावों को स्वीकृति।
बैठक में उपस्थित प्रमुख जन व अधिकारी
- राजीव शर्मा (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर)
- तारीख खान (अधिशासी अधिकारी)
- शाहरुख (अवर अभियंता)
- रजत मित्तल (पर्यावरण पर्यवेक्षक)
- समस्त सभासद गण

More Stories
हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का ‘पीला पंजा’ DM मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरि के नेतृत्व में ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक चला अभियान; अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप…
नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मंगलौर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…
नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: 6.35 ग्राम स्मैक के साथ धनपुरा का नशा तस्कर पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…