नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मंगलौर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…

तनवीर अली हरिद्वार।

नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मंगलौर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई,

मंगलौर।

मंगलौर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, उसके साथ दुष्कर्म करने और परिजनों द्वारा पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली मंगलौर में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक स्थानीय युवक उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, जब पीड़िता के परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

​तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला पंजीकृत किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • ​सायन पुत्र तनवीर (निवासी: मोहल्ला किला, मंगलौर)

पुलिस टीम:

  • ​उप निरीक्षक नितिन बिष्ट
  • ​कांस्टेबल मनदीप नेगी
  • ​पीआरडी जितेंद्र

​पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

You may have missed