तनवीर अली हरिद्वार।
विकसित भारत-जी राम जी योजना से सशक्त होंगे गांव, सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने योजनाओं के कन्वर्जेंस के दिए निर्देश,
हरिद्वार (विशेष संवाददाता): विकास भवन सभागार रोशनाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘विकसित भारत-जी राम जी’ के साथ कृषि, उद्यान, सिंचाई, मत्स्य और पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के केन्द्राभिसरण (Convergence) को लेकर रणनीति तैयार की गई।
जल संरक्षण और आजीविका पर मुख्य फोकस
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि इस योजना के तहत मुख्य रूप से चार क्षेत्रों—जल सुरक्षा एवं संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपायों पर केंद्रित कार्य किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी योजनाओं को ‘विकसित भारत-जी राम जी’ के साथ जोड़कर (Convergence) अधिक से अधिक कार्य संपादित कराएं।
किस विभाग को क्या मिले निर्देश:
- सिंचाई एवं लघु सिंचाई: प्रत्येक गांव में सिंचाई की पक्की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना।
- उद्यान एवं रेशम विभाग: ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी व मशरूम उत्पादन के साथ-साथ शहतूत वृक्षारोपण को बढ़ावा देना।
- भेषज एवं जड़ी-बूटी संस्थान: औषधीय खेती के अंतर्गत चंदन एवं आंवला पौधरोपण को प्रोत्साहित करना।
- मत्स्य एवं पशुपालन: ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन व पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार करना।
‘Self Sustainable Village Model’ से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव
मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखण्डों को आदेश दिए कि वे गांवों को ‘Self Sustainable Village Model’ पर विकसित करें, जिससे ग्रामीण अपने स्तर पर आय के स्थायी स्रोत निर्मित कर सकें। इसके अंतर्गत जल संचय, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के जरिए कचरा व अपशिष्ट प्रबंधन, जल निकासी प्रणाली तथा नर्सरी निर्माण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी (BDO) और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
ज्वालापुर में सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन प्रहार में दबोचे 6 सटोरिए ; नकदी और सट्टा पर्ची की बरामद…
रानीपुर विधान सभा से उठेगी हुंकार: मनोज धनगर के नेतृत्व में 70 गाड़ियों का काफिला करेगा देहरादून कूच, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में रणनीति को दिया अंतिम रूप, मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारी पूरी…
कुंभ 2027: मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर निर्माणाधीन पुलों का औचक निरीक्षण, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी,गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं, थर्ड पार्टी एजेंसी ने बरती लापरवाही तो होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. ललित नारायण मिश्र…