तनवीर अली हरिद्वार।
40वीं वाहिनी पीएसी में जन्माष्टमी की धूम: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने किया शुभारंभ, हिमाचली गायक विक्की चौहान के भजनों पर झूमे लोग,गणमान्य व्यक्तियों की रही गरिमामय उपस्थिति,
हरिद्वार (दैनिक रिपोर्टर)। 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 अत्यंत धूमधाम, भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा वाहिनी परिसर भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि सेनानायक आयुष अग्रवाल (IPS) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आरटीसी के जवानों, फैमिली लाइन के सदस्यों तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल (पीएमएस) के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।
विक्की चौहान की संगीतमय शाम रही मुख्य आकर्षण
उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध हिमाचली गायक विक्की चौहान और उनकी टीम की धमाकेदार संगीतमय प्रस्तुति रही। उनकी गायकी और भजनों की तान पर अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन झूमने पर मजबूर हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
गणमान्य व्यक्तियों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में उपसेनानायक मनीषा जोशी, उपसेनानायक जोधराम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक अनूषा बडोला (एटीसी), शिविरपाल आदेश कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह के साथ-साथ शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा और सभासद डॉ. राजकुमार यादव सहित कई प्रमुख अधिकारी व पुलिसकर्मी सपरिवार शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर क्षेत्र व देश की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

More Stories
ज्वालापुर में सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन प्रहार में दबोचे 6 सटोरिए ; नकदी और सट्टा पर्ची की बरामद…
रानीपुर विधान सभा से उठेगी हुंकार: मनोज धनगर के नेतृत्व में 70 गाड़ियों का काफिला करेगा देहरादून कूच, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में रणनीति को दिया अंतिम रूप, मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारी पूरी…
कुंभ 2027: मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर निर्माणाधीन पुलों का औचक निरीक्षण, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी,गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं, थर्ड पार्टी एजेंसी ने बरती लापरवाही तो होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. ललित नारायण मिश्र…