तनवीर अली हरिद्वार।
जीआरपी पुलिस लाइन में जन्माष्टमी की धूम: 10 स्कूलों के 120 बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, जीआरपी में पहली बार मनाया गया जन्माष्टमी का भव्य उत्सव, कप्तान अरुणा भारती ने बाल कलाकारों को सम्मानित कर किया पुरस्कृत,
हरिद्वार। बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित जीआरपी पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में पुलिस लाइन में पहली बार इस प्रकार के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो देर रात तक आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत गायक कर्मजीत सरकार द्वारा प्रस्तुत वंदना स्तुति से हुआ। उनकी सुरीली तानों और शास्त्रीय रागों ने संपूर्ण परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम में जनपद के 10 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 120 बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
नीरा कौशिक हरिद्वार, सृष्टि ग्रुप शिवालिक नगर और हैप्पी ग्रुप सुभाष नगर के बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
सृष्टि ग्रुप द्वारा भगवान भोलेनाथ और नंदी महाराज के विशाल कट-आउट्स के साथ दी गई प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
डीपीएस स्कूल की नन्ही बच्चियों के बेहतरीन तालमेल और आकर्षक पोशाक ने सभी का दिल जीत लिया।
भारतीय शास्त्रीय संगीत के विभिन्न रागों एवं इंडो-वेस्टर्न पैटर्न पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
आकर्षक झांकियां और फोटो का क्रेज
पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और जीवन दर्शन को दर्शाती मनमोहक झांकी सजाई गई थी। परिजनों संग पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने नन्हे बच्चों को कान्हा की पोशाक में झांकियों के साथ फोटो व सेल्फी खिंचवाई।
मेधावी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
स्टेज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल कलाकारों को कप्तान अरुणा भारती ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जॉली ग्रांट अस्पताल देहरादून के डायलिसिस यूनिट डायरेक्टर डॉ. प्रकाश केशवाह, साधना मिश्रा (जनरल डायरेक्टर – DMD), सतीश रुपानी (ओएसडी व प्रेसिडेंट – SRHU देहरादून), मनोज आर्य (पुलिस अधीक्षक, जेल), बिपेन्द्र सिंह (सीओ ट्रैफिक) तथा जीआरपी अधिकारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
आधी रात को हुआ श्रीकृष्ण जन्म
रात्रि ठीक 12 बजते ही ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों के साथ श्रीकृष्ण जन्म हुआ। कप्तान अरुणा भारती, सीओ जीआरपी अनुज (सपत्नी) तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद ग्रहण किया।
संदेश:
“इस प्रकार के आयोजन हमारी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ पुलिस परिवार और समाज के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं।”
— अरुणा भारती, कप्तान, जीआरपी हरिद्वार

More Stories
भारी बारिश की चेतावनी: हरिद्वार में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जारी किया आदेश…
मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क ध्वस्त: शामपुर पुलिस और CIU हरिद्वार की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य मददगार गिरफ्तार,18 बैंक खाते कराए थे उपलब्ध, लेता था मोटा कमीशन,पकड़े जाने के डर से मिटाए थे साक्ष्य…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती के दिए आदेश,अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर,नागरिक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश…