भारी बारिश की चेतावनी: हरिद्वार में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जारी किया आदेश…

तनवीर अली हरिद्वार।

भारी बारिश की चेतावनी: हरिद्वार में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी येलो अलर्ट के मद्देनजर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में छात्र हित और बाल हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को जिले के सभी शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

​मौसम विभाग ने 5 सितंबर को हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई है। बारिश के कारण नदी और बरसाती नालों का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह सतर्कता बरतने का कदम उठाया है।

आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी हुआ आदेश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 5 सितंबर को बंद रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

अवहेलना करने पर होगी कठोर दंडात्मक कार्रवाई

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या विभाग इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed